Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देर रात अज्ञात आराेपिताें ने लगाई आठ वाहनाें में आग
raipur,Late night, unknown accused

रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत बाेरियाखुर्द के आरडीए काॅलाेनी में आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक ऑटाे सहित 8 मोटरसाइकिलों में अज्ञात आराेपिताें द्वारा बेखाैफ तरीके से आग लगा दी गई है। आग लगने से सभी आठ वाहन पूरी तरह से जलकर राख हाे गई है। हादसे की सूचना आस-पास के लाेगाें ने पुलिस और फायर ब्रिगेड काे दी, जहां माैके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने वाहनाें में लगी आग काे बुझाई। पुलिस ने अज्ञात आराेपिताें के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे 7 माेटरसाइकिल एवं एक ऑटाे में किसी अज्ञात आराेपिताें ने आग लगा दी गई है। आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पूछताछ करने पर 4 मोटरसाइकिल डाॅ. राजेन्द्र साहू, 3 मोटरसाइकिल संताेष सिन्हा और एक ऑटाे रिजवान खान की है। पीड़िताें ने बताया कि किसी अज्ञात आराेपिताें ने रात करीब 3 बजे 2 माेटर सायइकिल में आग लगा दी, आग धीरे -धीरे भीषण हाेते हुए आस-पास खड़े छह वाहनाें में भी आग लग गई। जिसमें 6 वाहन पूरी तरह से राख हाे गई है। आग इतनी भीषण थी कि किसी भी वाहन काे आग से बचाने का माैका ही नहीं मिला। वहीं इस हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.