Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला ट्यूशन टीचर गिरफ्तार
bilaspur, Tuition teacher arrested ,molesting student

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में छात्रा के साथ अनाचार करने के आराेप में एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक काे पुलिस ने आज साेमवार काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक बीते एक साल से ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। मामला तब सामने आया जब शिक्षक के छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोनी थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोनी के रिवर व्यू कालोनी निवासी आराेपित श्रवण कुमार यादव मूलतः उत्तर प्रदेश महाराजगंज धुंधली बरहवांटोला का रहने वाला है और 22 साल से कोनी क्षेत्र में रह रहा है। वह बिलासपुर के कोटा ब्लाॅक के शासकीय स्कूल में शिक्षक है, जहां कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। लेकिन वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण छात्रा डरी हुई थी और माता-पिता से यह बात नहीं बताती थी। लेकिन लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने अपने परिजनों को अपने साथ हो रहे अनाचार की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने 30 नवंबर काे पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित शिक्षक को आज गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.