Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ की वजह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश
raipur,Due to cyclonic storm, Chhattisgarh

रायपुर । बीते दो दिनों से चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ की वजह से रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलो में बीते रविवार काे मध्यम बारिश हुई है । आज (साेमवार) भी सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बदल छाये हुए हैं, कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बदली के कारण रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह से बदली का मौसम है और कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।‘फेंजल’ के कमजोर होकर उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक वृद्धि का भी अनुमान है। कुछ जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है और आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। 

राज्य में रविवार को रायपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।  रायगढ़ में सर्वाधिक 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।वहीं, दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

 

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.