Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur,   historic day, Deputy Chief Minister Arun Sao

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए आज 3 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। अत्याचार, अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया था और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक वोटों और सीटों के साथ जीत दिलाई थी। इस विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था, चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे साढ़े 11 महीने में पूरा किया है। किसानों, माता-बहनों और युवाओं के हित का काम हो, सारे काम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है।

श्री साव ने कहा कि, हमने का कहा था कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी तो छत्तीसगढ़ का दोगुना विकास होगा। अब केंद्र में मोदी जी की सरकार के सहयोग से राज्य की विष्णुदेव की सरकार तेजी से विकास कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गांवों और शहरों के विकास का काम पहले दिन से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है। मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसियों की बुद्धि पर तरस आता है, जब भी ये चुनाव हारते है तो ईवीएमऔर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इसी ईवीएमपर प्रसन्नता व्यक्त की थी। वहीं जब हरियाणा विधानसभा चुनाव हारे तब ईवीएमपर दोष लगाया, आज जब महाराष्ट्र में बुरी तरह हारे तब फिर वही राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके, क्यों जनता उन्हें नकार रही हैं। नीयत, नेतृत्व और काम पर विचार करे, आखिर जनता ने उन्हें हाशिए पर क्यों धकेला है।


नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, जनता के अधिकार को जिन्होंने छीना था, महापौर और अध्यक्ष चुनने का, वो हमने जनता को फिर से वापस किया है। उन्हें अधिकार दिया है कि वे अपना महापौर चुने। जनता के साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी ने किया है। मुझे उम्मीद है कि जनता इस अपमान का बदला जरूर लेंगी।

 

MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.