Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पोटाश बम ब्लास्ट में घायल हाथी की मौत
dhamtari, Elephant injured, potash bomb blast dies

धमतरी।माहभर पहले शिकारियों के पोटाश बम ब्लास्ट में घायल बच्चा हाथी की मौत हो गई। वन विभाग व डाक्टरों की टीम ने इलाज कर बचाने पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौत हो गई।

 
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सात नवंबर को उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी परिक्षेत्र के सातलोर बीट जहां सिकासेर दल के 38-40 हाथी झुंड में विचरण कर रहा था, वहां शिकारियों ने पोटाश बम ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में हाथी के एक बच्चा हाथी घायल हो गया था। इसकी खबर मिलने के बाद वन विभाग के एन्टी पोचिंग टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया एवं स्टाफ के साथ मिलकर छह किलोमीटर तक खून के धब्बे एवं पगमार्क ट्रेस किए गए। तीन दिनों तक लगातार घायल घायल हाथी की खोज की गई। 10 नवंबर को ड्रोन एवं स्टाफ की मदद से एक छोटा बच्चा पांच-छह वर्ष जिसका जबड़ा सूजा हुआ एवं पैर में चोट था मिला। 11 नवंबर को रायपुर से पहुंचे डा राकेश वर्मा ने घायल अघन हाथी का इलाज शुरू किया था। इसके बाद से लगातार उपचार जारी था।
 
इस संबंध में उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अघन हाथी का घायल होने के बाद इलाज तो किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था। जबड़े के बाद गले में इंफेक्शन बढ़ रहा था, वहां पर गलने की स्थिति आ गई थी। इसकी वजह से वह कुछ भी नहीं खा पा रहा था। सात दिसंबर की दोपहर लगभग 3:30 बजे हाथी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 7 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.