Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दोपहिया वाहन के आमने -सामने की भिड़ंत से मासूम बालक की हुई मौत
raigarh,   innocent child died ,two-wheelers

रायगढ़ । तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजना में दों मोटर साइकिल के आपस में टकराने से   मासूम बालक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बिजना एवं खुरुसलेंगा के रास्ते की है।

 

बिजना निवासी पूर्णचंद सिदार अपने नन्हे नाती अंशु सिदार को मोटर साइकिल पर बैठा कर काफी कम गति से कुछ काम के लिए खुरुसलेंगा जाने के लिए निकले थे । जैसे ही गांव से कुछ ही दुरी पहुंचे थे तभी खुरुसलेंगा की ओर से हाईस्पीड मोटर साइकिल पर सवार दो नाबालिग लड़के ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पर सवार नाती के साथ दादा  को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मोटर साइकिल पर आगे में बैठा हुआ बालक अंशु सिदार मौत बुरी तरह से जख्मी हो गया , वहीं पूर्णचंद सिदार का हांथ एवं जबड़ा टूट गया है।दुर्घटना  कारित मोटर साइकिल चलाने वाले दो स्कूली छात्र खुरुसलेंगा के बताए जा रहे हैं। जो बिजना हाईस्कूल में पढ़ाई करते हैं। टक्कर बहुत ही खतरनाक ढंग से हुआ है, दोनों मोटर साइकिल की परखच्चे उड़ गए हैं।

 

दुर्घटना की जैसे ही खबर मिली ,आहत के परिजन एवं गांव वाले घटना स्थल पहुंच कर घायलों को  को आननफानन में स्वास्थ्य केन्द्र तमनार पहुंचाया ।जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए रायगढ़ हॉस्पीटल रेफर कर दिया। रायगढ़ हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ढा़ई साल के मासूम अंशु सिदार ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

बिजना निवासी पूर्णचंद की पुत्री ज्योति सिदार की शादी रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केनापारा में हुई थी। पति गुजरात के किसी कम्पनी में काम करने गया हुआ है। अपने पत्नी व पुत्र को ससुराल बिजना में छोड़ दिया है । मृतक के पिता के गुजरात से लौटने की इंतजार में बालक का शव को शवगृह में रखा गया है। वहीं जख्मी पूर्णचंद सिदार का इलाज जारी है।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.