Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ दाे वर्दीधारी नक्सली ढेर
bijapur,Two uniformed ,Naxalites killed

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेंड्रा के जंगल में शुक्रवार पुलिस ने 

एक मुठभेड़ में दाे नक्सलियाें काे ढेर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर दाेनाें नक्सलियाें के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस
ने शव के पास से हथियार भी जब्त किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर 

इलाके में कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 बटालियन की यंग प्लाटून, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम नेंड्रा के जंगल सुबह 7.30 बजे पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। सुरक्षाबलाें के जवानाें काे अपनी ओर आता देखकर नेंड्रा के जंगल में माैजूद नक्सलियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब देकर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में मारे गये दाेनाें वर्दीधारी पुरुषाें के शव बरामद कर लिए हैं।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से दाे नग 12 बाेर सिंगल शाट गन, एक नग देसी गन, काेर्डेक्स वायर, टिफिन बम, प्रिंटर, नक्सली वर्दी, साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.