Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीत लहर का अलर्ट जारी
raipur,Cold wave ,alert issued

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में शुष्क (ड्राई) हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है।सरगुजा के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। खुले मैदान और पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। इस बीच गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा (9.4 डिग्री) रहा।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और बलरामपुर में 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।राजधानी रायपुर में ठंड बढ़ी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में ठंड कम है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं बस्तर में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 9.02 डिग्री, दंतेवाड़ा में 12.7 डिग्री, बीजापुर में 13.5 और कांकेर में 15.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

 

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.