Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेसी इटालियन चश्मा उतारे : डिप्टी सीएम साव
raipur, Congressmen , Deputy CM Sao

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शासकीय निवास में पत्रकारों से कहा कि, आज जनादेश परब है, विष्णु के सुशासन और सुशासन के सूर्योदय का एक वर्ष पूरा हुआ है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता का बहुत बहुत आभार। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, और उस विश्वास पर खरा उतरते हुए सरकार ने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी थी, वह शत प्रतिशत पूरी हुई है। श्री साव ने कहा कि, मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।

उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय की सरकार ने एक साल में प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ, नए उत्साह, नए उमंग के साथ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है। एक साल में सरकार की जो उपलब्धियां है वो जनता के समक्ष रखेंगे। और जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

श्री साव ने बताया कि, नगरीय प्रशासन विभाग में अब तक प्रदेश के 189 नगरीय निकायों में 7 हजार 3 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति इन 12 महीने में हमारी सरकार ने दी है। निकायों में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, अधोसंरचना विकास, 15वें वित्त के तहत कार्य हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोक निर्माण विभाग में 3 हजार करोड़ रुपए के काम भी चल रहे हैं। बाकी काम प्रकिया में हैं। जल जीवन मिशन का काम तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। पीएचई विभाग में अब तक 4500 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं जारी, विभाग में अव्यवस्था और अनियमितता को दूर किया गया है, गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की गई है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हर घर नल से जल पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। जल जीवन मिशन समय पर लक्ष्य को प्राप्त करेगा। विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा न्यायालयों की अधोसंरचना का लगातार विकास किया जा रहा है। न्यायालय का आधुनिकीकरण हो रहा है। नई नियुक्तियां हो रही है। नए पद सृजित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके।

श्री साव ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, एक फेल विद्यार्थी दूसरे को फेल बता रहा है। विधानसभा, लोकसभा, रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में फेल हुए, वे दूसरे का कैसे मूल्यांकन करेंगे। इन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्य और मोदी जी गारंटी दिखती नहीं। इनके आंखों से इटेलियन चश्मा नहीं उतरा है। हम विकास को लेकर राजनीति नहीं करते, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.