Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर
korba,  high speed car, hit a motorcycle

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में माेटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनाें काे साैप दिया है। 


यह हादसा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोरबा जिले के कटघोरा शहर की है। माेटरसाइकिल सवार मृतक की पहचान कटघोरा के वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय रविकांत बंजारे के रूप में हुई है। कार चालक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कोर्ट की बॉउंड्री वाल से उसके टकराने पर वह मजबूत दीवार भी टूट गई। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। माेटरसाइकिल और कार चालक दोनों कटघोरा के निवासी बताए गए हैं। कटघोरा थाना अंतर्गत कटघोरा मुख्य मार्ग की है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे कार्रवाई में जुट गई।

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.