Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत मौत
korba,   forest guard, recruitment process

कोरबा ।वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है। शनिवार की सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे गिर गया और वहां मौजूद मेडिकल की टीम द्वारा फर्स्ट एड देने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वन विभाग ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जहां उनके आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया संपन्न होगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा स्टेडियम में 4 दिसंबर से वनरक्षक की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जहां इस कड़ी में शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में वन विभाग द्वारा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के बलौदा थाना के ग्राम बना निवासी सुख सिंह 26 वर्ष भी पहुंचा था। जहां उसके द्वारा 200 मीटर की दौड़ लगाई गई थी। दौड़ लगाने के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह नीचे बैठ गया। जैसे ही मेडिकल टीम को इसकी सूचना मिली मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसे मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वन विभाग की टीम  तत्काल सुख सिंह को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सुख सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

सुख सिंह की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आगे चिकित्सकों के टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक के कारण का खुलासा हो पाएगा। अब तक भर्ती प्रक्रिया में 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, भर्ती प्रक्रिया 2 दिन ही और शेष बची हुई है।

MadhyaBharat 14 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.