Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
वनरक्षक भर्ती परीक्षा में युवक की मौत, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता
korba,  Youth dies,forest guard recruitment

काेरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यह घटना परिवार के लिए वज्रपात से कम नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देर रात सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कोरबा में युवक सुख सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ¹

उल्लेखनीय है कि सुखसिंह कंवर, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बाना परसाही का निवासी था, वह 30 वर्षीय था। मृतक सुखसिंह कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में चल रही वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने शनिवार की सुबह आया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते वक्त सुखसिंह चक्कर खाकर गिर पड़ा और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होना माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

MadhyaBharat 15 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.