Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
उप्र के संभल में एएसआई टीम तीसरे दिन भी सर्वे में डटी
sambhal,ASI team, continues survey
संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की चार सदस्यीय टीम का सर्वे कार्य रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। लखनऊ से आई एएसआई की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में छह तीर्थ स्थलों और 20 कुओं का सर्वे किया था।

 

टीम शनिवार को प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची थी और वहां करीब 30 मिनट तक रुककर हर बिंदु की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। टीम ने यहां गुंबद और अन्य संरचनाओं की ऐतिहासिकता का पता लगाने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। बीते दिनों जनपद में चलाये गए अति​क्रमण अभियान के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके में शिव मंदिर और बंद कुएं मिले थे। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखकर जिले के प्राचीन तीर्थ स्थलों और कुओं का निरीक्षण कराने की मांग की थी।

 

एएसआई की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में कुल 19 कुओं और पांच तीर्थ स्थलों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और वहां परिसर में बने कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने भी लिए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया था कि टीम मंदिर और कुएं के काल का पता लगाने का प्रयास कर रही है। निरीक्षण के दौरान टीम के विशेषज्ञों ने गुंबद और अन्य संरचनाओं की फोटो और वीडियोग्राफी की, ताकि उनकी ऐतिहासिकता का पता चल सके।
 
गौरतलब है कि संभल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व काफी अधिक है। इसका संबंध कल्कि अवतार से है। कृष्ण कूप और कल्कि विष्णु मंदिर जैसे स्थान यहां की प्राचीन धरोहरों में शामिल हैं। एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर इन स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इससे न सिर्फ इन स्थलों का ऐतिहासिक महत्व उजागर होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.