Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण
indore, Union Minister Naidu, inaugurated ATC
इंदौर । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को इंदौर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एटीसी भवन और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण किया गया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार एटीसी की सीट पर बैठा हूं। केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया।
 
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं मप्र के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, चिंटू वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, एयरपोर्ट अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों उपस्थिति रहे।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि मेरा पहली बार इंदौर आना हुआ है। सांसद सबसे ज्यादा दिल्ली में मिलते हैं और इंदौर की चर्चा करते हैं। इंदौर स्वच्छता में देश मे नंबर वन है। इसको देखने की इच्छा थी, आज स्वच्छता के शहर को देख लिया। उन्होंने इस दौरान इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर सिर्फ स्वच्छ ही नहीं है, यहां के लोगों के मन भी स्वच्छ हैं। इंदौर में अच्छी टीम है, जो शहर के विकास को आगे बढ़ा रही है। इंदौर में नए एटीसी टावर का लोकार्पण किया है।
 
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की चार माह में 55 लाख कैपिसिटी करेंगे, जल्द ही सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे। इसकी प्लानिग शुरू हो चुकी है। बड़े रनवे के लिए जमीन की आवश्कता है, इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। जमीन मिलते ही एयरपोर्ट के रनवे की कैपिसिटी बढ़ाएंगे। इसके बाद अमेरिका की उड़ान भी इंदौर में उतर सकेगी।
 
नायडू ने कहा कि उड़ान स्कीम के कारण देश के सभी एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ी है। पहले 74 एयरपोर्ट थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद दस साल में दो गुना एयरपोर्ट हो चुके हैं। पहले भारत में 400 जहाज थे, जो दस साल में 800 जहाज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में नब्बे एयरक्राफ्ट का कनेक्ट है, एयर लाइन से चर्चा कर जल्द नई कनेक्टिविटी शुरू करेंगे। सिंगापुर और बैंकाक की उड़ान शुरू करने के लिए भी एयर लाइंस से चर्चा कर रहे हैं। मोदी जी देश के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए हम सभी उनके साथ काम कर रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से स्प्ष्ट हो गया कि जनता भी मोदी जी के साथ है।
MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.