Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मोहाली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेश
chandigarh, Rescue operation ,Mohali

चंडीगढ़ । पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के मलबे से रविवार सुबह दो शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ व सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने ढही इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस को दिए बयान में जिम ट्रेनर ने बताया कि बिल्डिंग के तीन फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे।

 

एनडीआरएफ और सेना के जवान रातभर मोर्चे पर डटे रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। देर रात बचाव दल ने एक लड़की को मलबे से निकाला। उसे घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


बचाव दल ने रविवार सुबह एक युवक का शव बाहर निकाला। मृतक अम्बाला निवासी अभिषेक मोहाली की आईटी कंपनी में काम करता था। वह जिम में आया था।
कल शाम को ही उसका परिवार यहां पहुंच गया था। आज अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों को संभाला और शव को अस्पताल ले गए।

 

मोहाली के कार्यवाहक उपायुक्त विराज एस तिड़के ने बताया कि अभी तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीमें अपना काम कर रही हैं।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में मामला दर्ज कर लिया है।

 

MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.