Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाबा साहब के नाम पर छलावापूर्ण राजनीति करने वालों से सावधानी जरूरी : मायावती
lucknow,Caution is necessary,Mayawati
लखनऊ । संसद में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान काे लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 24 दिसंबर (मंगलवार) को देशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन की सफल बनाने सर्वसमाज के लोगों से अपील की है।
 
बसपा प्रमुख ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने संसद में जिस तरह से बाबा साहब पर विरोधी टिप्पणी की है, उसे वापस लें। लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। ​अमित शाह के बयान को वापस लेने की माँग को लेकर बसपा मंगलवार को देश भर में जिला मुख्यालयों पर शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की सर्वसमाज से अपील की है।
 
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बाबा साहब का जिस तरह से अपमान हुआ है, उससे उनके करोड़ों अनुयाइयों को ठेस पहुंची हैं। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस और भाजपा आदि कोई भी उनका सच्चा हितैषी नहीं। सबकी नीयत, नीति में खोट है। ऐसे में बाबा साहब के नाम पर छलावापूर्ण राजनीति करने वालों से सावधानी जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता का आज घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं जबकि बाबा साहब के जीते जी और उनके देहान्त के बाद भी कांग्रेस का उनके और उनके अनुयाइयों के हित व कल्याण के प्रति रवैया हमेशा जातिवादी व तिरस्कार पूर्ण रहा है। इनको दलित-पिछड़ों की याद केवल इनके खराब दिनाें में ही आती है

 

MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.