Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमले के आराेपिताें काे मिली जमानत
mumbai, Accused ,Allu Arjun
मुंबई । फिल्म 'पुष्पा-2' फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने के आराेप में गिरफ्तार छह
लाेगाें काे काेर्ट से जमानत मिल गई है। अल्लू के घर पर हमले की घटना की भाजपा ने आलाेचना की है। वहीं अल्लू के पिता ने
अपनी चुप्पी ताेड़ते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।
 
दरअसल, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लाेगाें ने रविवार काे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हैदराबाद में जुबली हिल इलाके में स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दाैरान कुछ प्रदर्शनकारी अल्लू अर्जुन के घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। अल्लू ने अर्जुन के घर पर पत्थर व टमाटर फेंके।  यह प्रदर्शनकारी अल्लू अर्जुन के 4 दिसंबर को एक थियेटर में प्रीमियर शाे के दाैरान भगदड़ में मरने वाली महिला के परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग कर रहे थे। घटना के वक्त अल्लू अर्जुन घर में नहीं थे। अल्लू अर्जुन के घर पर हमला की खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने छह लाेगाें काे गिरफ्तार किया था।साेमवार काे पुलिस ने इन गिरफ्तार लाेगाें काे स्थानीय काेर्ट में पेश किया। काेर्ट से सभी काे जमानत मिल गई।
 
 इस मामले पर अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने पत्रकाराें से कहा, "हमारे घर में जो हुआ वह सभी ने देखा, अब समय है कि हमें अपना काम ठीक से करना चाहिए। अभी किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं है। पुलिस ने लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया है, जो हमें परेशान कर रहे थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानून अपना 
काम कर रहा है।"

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की आलाेचना
अल्लू अर्जुन के घर पर हमला हाेने की घटना का भाजपा ने विरोध जताया है। भाजपा आंध्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार को निशाना बनाया है। यह मामला निंदनीय है। अल्लू अर्जुन एक ऐसे अभिनेता हैं, जो साउथ भारत के सबसे बड़े करदाता और दिग्गज अभिनेता हैं। उनके घर पर हमला और घर में तोड़फोड़ निंदनीय है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अल्लू अर्जुन जैसे सामाजिक रूप से सफल अभिनेताओं का अपमान करके राजनीति शुरू की है।  
MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.