Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ मजदूरों को रौंदा
mumbai,   dumper ran over, nine labourers

मुंबई । महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाघोली चौक इलाके में रात को एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। छह घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने नशे में धुत आरोपित डंपर चालक गजानन टोटे को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिम्मत जाधव ने हादसे की पुष्टि की है।
पुणे सिटी पुलिस जोन-4 के पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव ने बताया कि यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ। यह मजदूर अमरावती जिले से पुणे में मजदूरी के लिए आए थे। यह लोग वाघोली के केसनंद नाका पुलिस स्टेशन के सामने रविवार रात को सो गए थे। रात करीब एक बजे सभी को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में विशाल विनोद पंवार (22 ), वैभव रितेश पवार (01 ) और वैभव रितेश पवार (02) की मौत हो गई।
घायलों के नाम जानकी दिनेश पवार ( 21 ), रिनिशा विनोद पवार (01), रोशन शशदु भोसले( 09 ), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47 ) हैं। यह डंपर भार्गव बिल्टवेज इंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है।

MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.