Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सहकारी संस्था के असिस्टेंट मैनेजर के पांच ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
indore, Lokayukta raids, assistant manager
इंदौर । इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह धार जिले के पीथमपुर स्थित आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था के असिस्टेंट मैनेजर कनीराम मंडलोई के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने इंदौर, धार, और मानपुर में एक साथ पांच स्थानों पर दबिश देकर जांच शुरू की। धार में मंडलोई का बंगला, इंदौर में उनके भाई हेमराज का निवास और मानपुर में उनके भांजे का फार्म हाउस शामिल हैं। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।
 
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस को असिस्टेंट मैनेजर कनीराम मंडलोई और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच के लिए उनके ठिकानों पर दबिश देकर सर्चिंग शुरू की। जांच में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के कई तथ्य सामने आए। जांच के असिस्टेंट मैनेजर के पास पांच करोड़ 60 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने असिस्टेंट मैनेजर और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है।
 
इंदौर लोकायुक्त के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की हुई है। जांच के दौरान तीनों भाइयों की आय मिलाकर तीन करोड़ दो लाख 80 हजार पाई गई है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वह करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है। इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है।
MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.