Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा 4 मजदूर दबे तीन की मौत
sehore,Accident , soil collapse

सीहाेर । जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सियागहन में साेमवार काे बड़ा हादसा हाे गया। यहां निर्माणधीन पुल की मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूराें की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर काे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया। दबे हुए तीन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

 
 
जानकारी के अनुसार ग्राम शियागहन में निर्माण के लिए पुल के पास से मिट्टी खोदी जा रही थी। साेमवार काे अचानक मिट्टी धंस गई। इस दाैरान वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए। हादसे की सूचना क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया। तीन मजदूर की मौत हो गई। मृतकाें में करण पुत्र घनश्याम उम्र 18 वर्ष, रामकृष्ण उर्फ रामू पुत्र मांगीलाल गौड उम्र 32वर्ष दाेनाें निवासी विदिशा और भगवान लाल पुत्र बरसादी गौड़ निवासी गुना के नाम शामिल है। वहीं रेस्क्यू टीम ने वीरेंद्र पुत्र सुखराम गौड उम्र 25 वर्ष निवासी विदिशा को बाहर निकाल लिया। घायल काे ईलाज के लिए नर्मदा हॉस्पिटल नर्मदापुरम भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.