Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाजपा विधायक दीपेश साहू पर हमला
raipur, BJP MLA Dipesh Sahu,attacked

बेमेतरा/रायपुर । बेमेतरा जिला मुख्यालय से सटे चारभाठा (ढोलिया ) में सोमवार रात संत बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में बेमेतरा भाजपा विधायक दीपेश साहू पर शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर हमला किया गया।हमले में विधायक तो बाल-बाल बच गए पर बोतल साउंड ऑपरेटर युवक की सिर में जा लगी। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।लहूलुहान युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उसका इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को बेमेतरा जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चारभांठा में बाबा गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम चल रहा था । बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रात लगभग साढ़े दस बजे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मंच पर अतिथियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसी ने अचानक शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू को निशाना बनाकर फेंका । पेट्रोल से भरी बोतल विधायक साहू पर ना पड़ते हुए साउंड ऑपरेटर युवक की सिर में लगी। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। लहूलुहान युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

आयोजनकर्ता खेलूराम टंडन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि गांव में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। इससे समाज पर गलत संदेश जाता है। पुलिस को तुरंत इस पर कार्रवाई करना चाहिए। बेमेतरा पुलिस को कार्यक्रम को लेकर विधायक दीपेश साहू के आने की सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया। जबकि बेमेतरा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज कुमार तिर्की ने बताया कि विधायक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई। पुलिस लाइन से जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.