Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेरे नाम से छत्तीसगढ़ में 'महतारी वंदन याेजना' धोखाधड़ी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : सनी लियोनी
raipur,

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर 'महतारी वंदन योजना' की राशि जारी होने के मामले में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्र‍िया दी है।

सनी लियोनी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा है कि, ''ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे नाम और पहचान को लेकर एक फर्जीवाड़े की घटना छत्तीसगढ़ में घटी है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं ऐसी घटना की कड़ी निंदा करती हूं, साथ ही पूरा भरोसा दिलाती हूं कि जांच में अगर एजेंसी को किसी तरह की जरूरत होगी, तो मैं उसका पूरा सहयोग करूंगी।''

उल्‍लेखनीय है क‍ि, छत्तीसगढ़ में गत द‍िनों बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ फर्जी तरीके से बस्‍तर का युवक वीरेन्द्र कुमार जोशी उठा रहा था, ज‍िसके खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने के साथ पर्यवेक्षक प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को निलंबित किया गया है। तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

 

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.