Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमरकंटक जैन मंदिर के पास लगी भीषण आग
anuppur,  huge fire broke out ,Amarkantak Jain temple

अनूपपुर । अमरकंटक स्थित जैन मंदिर के पास सोमवार देर रात्रि भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने लगभग 12 दुकानें  जलकर खाक हो गई। इस घटना में दो करोड़ रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। व्यापारीे आग लगने का कारण अज्ञात व्यक्ति को बता रहे हैं, तो कुछ लोग शार्टशर्किट भी बता रहे हैं।


व्यापारी चुन्नू जैन और नीलेश जैन ने आरोप लगाया कि आग अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद अमरकंटक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर नगर परिषद का नया भवन स्थित है, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद था, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी नहीं था, जिसके कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे गुस्साए लोगों ने नगर परिषद अमरकंटक की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद नगर पालिका अनूपपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं मंगलवार को अमरकंटक थाने में सभी दुकानदारो की रिर्पोट लिखी गई।


जिला प्रशासन से आगजनी से नुकसान के आंकलन की मांग
अमरकंटक में जैन मन्दिर परिसर में आग लगने से 12 दर्जन दुकानें जल गयी हैं। अनुमान है कि यहाँ के छोटे - बडे व्यवसायियों का लगभगग दो करोड रुपये का नुकसान हुआ है। जिससे उनकी आजीविका छिन गयी। प्रशासन का कोई व्यक्ति आगजनी और नुकसान के आंकलन के लिये नहीं गया है। लोगो ने कलेक्टर हर्षल पंचोली से अपील कि हैं कि कुछ लोगों को इसके आंकलन के लिये वहाँ भेज कर मामले की जांच करवाएं। यथा संभव व्यवसायियों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था भी करें। ताकि लघु व्यवसायी जीवन यापन कर सकें।

 

 

 

 

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.