Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
दो समुदायों के बीच पथराव छह लोग घायल
bhopal, Stone pelting  , six people injured
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो समुदायों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस बीच कुछ लोग तलवारें और डंडे लेकर पहुंच गए। कुछ युवकों ने एक महिला को बीच सड़क पर डंडों से पीटा। घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हैं, इनमें महिलाएं भी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और हालात काबू में किए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग जमा हो गए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से भी पत्थर बरसाए गए। इस एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग लाठियों और तलवारों के साथ नजर आ रहे हैं। पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


जहांगारीबाद थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया, उसके बाद यह विवाद हुआ। अभी स्थिति सामान्य है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विवाद की जड़ में क्या है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


भोपाल जोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जहांगीराबाद थाने में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को सुबह फरार दो आरोपियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहले से पुलिस बल मौजूद था। लोगों की बढ़ती भीड़ को देकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। वीडियो में कई लोग हथियार लेकर जाते दिख रहे हैं, उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियत्रंण में हैं।
MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.