Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
चलती कार में लगी अचानक आग जिंदा जल गया चालक
dhar,  moving car, suddenly caught fire
धार । मध्य प्रदेश के धार जिले में मनावर थाना क्षेत्र में ग्राम सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही कार में मंगलवार को दोपहर अचानक आग लग गई। पास ही खेत में काम कर रहे लोगों ने कार के ग्लास तोड़कर चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे निकाल नहीं पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई।


मौके पर मौजूद ग्रामीण अनिल पंवार ने बताया कि हम कुछ लोग खेत पर काम कर रहा थे। हमने देखा कि एक कार में आग लगी है। पास जाकर देखा तो अंदर एक युवक फंसा हुआ था। कार की स्टीयरिंग में आग लग रही थी। हमने विंडो के शीशे तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई और कार के साथ युवक भी जिंदा जल गया। अनिल के मुताबिक, उसने हादसे की सूचना सिंघाना चौकी पर दी। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद और पानी के टैंकर से आग बुझाई गई। हालांकि, तब तक युवक का सिर्फ कंकाल बचा था।


सिंघाना चौंकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। इससे पेट्रोल की पाइप में आग लग गई। बाद में आग कार के अंदर फैलती गई। उन्होंने बताया कि लाश के बचे अवशेषों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बचे अंगों को साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए लिए मनावर सिविल अस्पताल या इंदौर भेजा जाएगा।


चौकी प्रभारी ने सिरोनिया ने बताया कि वाहन नंबर एमपी-09 डीवी 1076 नीलेश (28) पुत्र नागुलाल प्रजापत निवासी कोठडा (निसरपुर) के नाम से रजिस्टर्ड है। मरने वाला नीलेश ही है। पता चला है कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी 4 साल की एक बेटी और 3 साल का बेटा है।

 

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.