Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 28 दिसंबर के बाद से तेज ठंड
raipur,According  Meteorological Department, Chhattisgarh

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से ठंड से राहत है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद से तेज ठंड बढ़ेगी।विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।बस्तर संभाग के कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण आंध्र प्रदेश - उत्तर तमिलनाडु के तट पर स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र आज, 24 दिसंबर को 0830 बजे उसी क्षेत्र में बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है।विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है।पिछले दिनों प्रदेश में सबसे ठंडा सूरजपुर रहा, जहां 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा तापमान कांकेर में 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.