Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की हुई मौत
kanker, Two people died,  road accidents

कांकेर । जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुधवार को जारी व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार पहला मामला चारामा जैसाकर्रा गांव का है, जहां 24 दिसबंर को देर शाम 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बस्तर टूर से वापस लौट रहे बालोद के सैलानियों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में नेवारीखुर्द बालोद की रहने वाली मीना बाई साहू पति सुरेश साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच साल के लक्ष्य साहू पिता चंद्र प्रकाश साहू का पैर टूट गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

वहीं एक दूसरे मामले में मोटरसाइकि‍ल पर सवार होकर कांकेर बाईपास से होते हुए घर वापस जा रहे दिल्लू प्रसाद पटेल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया। दुर्घटना में दिल्लू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दुर्गुकोंदल में छिदपाल के रहने वाले सुमन उइके मोटरसाइक‍िल से घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बोलेरो चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में सुमन को गंभीर चोट आई है। वहीं लखनपुरी के करीब में टाटा मैजिक ने मोटरसाइक‍िल सवार एसटीएफ के जवान बलराम मंड़ावी को ठोकर मार दी, इसमें जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया।

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.