Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या
rewa,Elderly couple murdered ,home

मऊगंज । मध्य प्रदेश के मऊगंज में वृद्ध दंपत्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 85 वर्षीय वृद्ध पति-पत्नी की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है। घर से रुपये और जेवर गायब हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाश चोरी करने घर में घुसे, दंपत्ति की नींद खुली तो उन पर हमला कर दिया होगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ घटनास्थल को सील कर दिया है। सुबह से यहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट साक्ष्य एकत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

 
जानकारी अनुसार घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के उमरी ग्राम पंचायत अंतर्गत निविहा गांव की है। यहां मंगल यादव (85 वर्ष) अपनी पत्नी तेरसी यादव (80) के साथ घर में रहते थे। भाटी जंगल के पास दो कमरों का मकान बनाकर खेती करते थे। गुरुवार काे चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर बुधवार शाम करीब 7 बजे बेटा प्रहलाद माता-पिता से मिलने पहुंचा था। वह उसी रात लौट गया था। गुरुवार शाम को दंपती के पड़ोसियों ने प्रहलाद को सूचना दी कि उसके माता-पिता कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। प्रहलाद मौके पर पहुंचा। दंपती के घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे। उनके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटनास्थल देखकर ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने बड़ी ही बारीकी से पूरे घर की तलाशी ली है।
 
वहीं एडिशनल एसपी अनुराग पांडे ने बताया कि आंख के पास चोट के निशान है, गला दबाकर हत्या लग रही है। बारीकी से जांच कराई जा रही है। मृतक मंगल यादव बीते कई वर्षों से उक्त स्थान पर मकान बनाकर रह रहे थे। वह करीब 13 एकड़ जमीन पर खेती करता था और उसकी रखवाली करता था। घर में करीब 25 से 30 हजार रुपए और आभूषण रखे हुए थे, जो कि गायब हैं। बताया गया कि मृतक के पांच पुत्र हैं, जो अपने पैतृक गांव उमरी माधव में अपने-अपने परिवार समेत रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

 

घटना के बारे में मऊगंज एसपी ने कहा, '' गुरुवार रात घर पर अकेले रहने वाले वृद्ध दंपति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची थी। अंधेरा होने के कारण घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया गया। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। वारदात में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

MadhyaBharat 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.