Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन पोर्टल में आनलाईन दर्ज करने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
jagdalpur, Cyber ​​cafe operator ,arrested
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के  तालुर गांव में कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में चल रहे महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में सनी लियोनी के नाम पर आनलाईन दर्ज करने वाला साइबर कैफे के संचालक नरेंद्र को पुलिस ने गुरुवार काे  गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित नरेंद्र का बयान दर्ज कर उसे गुरुवार शाम काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है। 

बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने आज चर्चा में बताया कि  जब पुलिस साइबर कैफे पर पहुंची तो यहां पुलिस को संचालक नरेंद्र मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई तो नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाये थे, और उसने ही सभी दस्तावेज महतारी वंदन योजना के पोर्टल में अपलोड किये थे। उसने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर महतारी वंदन पोर्टल में पंजीयन तक का काम उसने ही किया था। इस काम में पहले गिरफ्तार किये गये वीरेंद्र कुमार जोशी का भागीदारी नहीं था। लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे। ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वहीं बगैर जांच के बर्खास्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जाेशी ने सनी लियोन के नाम पर काेई फार्म नहीं भरा था, और इस मामले पर उसे काेई हित-लाभ भी नहीं मिला है। जिसका इस मामले से काेई लेना-देना ही नहीं है, उस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती काे बर्खास्त करना प्रशासन की इस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। निर्दाेष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती काे बर्खास्त करने की प्रशासनिक कार्यवाही ने फाैरी ताैर पर कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर मामले काे ठंड़ा करना दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने के मामले के खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मच हुआ है। इस मामले में एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थियों के खाते की जांच करवाई जा रही हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने गुरूवार काे बर्खास्त कार्यकर्ता वेदमती जोशी के समर्थन में पत्रकार वार्ता काे संबाेधित करते हुए संघ की अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बिना जांच किए अन्यायपूर्ण ढंग से आंगनबाड़ी कार्यकती वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। जब कि बर्खास्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जाेशी ने सनी लियोन के नाम पर काेई फार्म नहीं भरा था, और इस मामले पर उसे काेई हित-लाभ भी नही मिला है। जिसका इस मामले से काेई लेना-देना ही नही है, उस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जाेशी काे बर्खास्त करना अन्याय ही नहीं एक निर्दाेष काे दाेषी ठहराना न्यायिक दृष्टिकाेण से भी अन्याय की श्रेणी में आता है। इसका छत्तीसगढ़ प्रदेश आगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि इस बर्खास्तगी को तत्काल रद्द किया जाए। 

 

MadhyaBharat 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.