Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
new delhi, NCP releases ,first list

नई दिल्ली । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार गुट) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि चुनाव में हमारे उम्मीदवार सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिल्ली के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

 

पार्टी ने बुराड़ी विधानसभा से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोल पुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्ली मारन से मोहम्मद हारुन, छतरपुर से नरेंद्र तंवर, संगम विहार से कमर अहमद, ओखला से इमरान सैफी, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमा पुरी से राजेश लोहिया और गोकल पुरी से जगदीश भगत को टिकट दिया है।

 
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 47 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.