Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक स्थल आवंटित करेगी सरकार
new delhi, Government , Dr. Manmohan Singh

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में एक स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 दिसंबर को देर रात घोषणा की कि इस निर्णय से डा. सिंह के परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अवगत करा दिया गया है।

“पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के संबंध में मामले के तथ्य” शीर्षक वाले एक बयान में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्मारक के लिए अनुरोध कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने किया था। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे और डा. सिंह के परिवार को आश्वासन दिया कि स्मारक के लिए जगह आवंटित की जाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11:45 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। गुरुवार रात 9.51 बजे उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। 


 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.