Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर देती है : डिप्टी सीएम अरुण साव
raipur,BJP,Deputy CM Arun Saw

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। पार्टी चाहे सत्ता में हो या संगठन में। इस बात का ध्यान मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भी रखा गया है। और अब जिला अध्यक्षों में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। पार्टी इस मामले में गंभीर है। भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर देती है। मंडल अध्यक्षों में भी दिया है और अब जिला अध्यक्षों में भी देंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम पर कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से संपर्क में जाना हो रहा है। आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि, पिछले दिनों खुड़िया में जाना हुआ था। आज अचानकमार छपरवा क्षेत्र में जाना होगा। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। साय सरकार में आदिवासी भाई और बहनों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम हो रहा है।

जिला अध्यक्षों के चुनाव पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, अभी भारतीय जनता पार्टी के 477 मंडल अध्यक्ष बने हैं। इस दौरान दो चार मंडल अध्यक्षों में ही कुछ सामान्य बात हुई है। राजनीति में सबकी महत्वाकांक्षाएं होती है। वहीं जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक सबसे रायशुमारी करके आए हैं। उनकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी और पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए। उस आधार पर पार्टी ने पैनल तैयार किया है। अब उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। इस प्रकार सर्वानुमति से जिला अध्यक्षों का भी चुनाव होगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री साव ने कहा कि, जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए और अमृत मिशन शहरों के लिए है। शहरों और गांवों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है। शहरों में बड़े पैमाने पर नल से जल पहुंचाने के लिए स्वीकृति हुए हैं। उन कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के अनुरूप हर घर शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए हमारी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.