Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
sidhi, Head constable arrested,taking bribe
सीधी । मध्य प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचारी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब सीधी जिले में एक प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ाया है। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी खुर्द गांव में प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी ने एफआईआर से नाम हटाने के लिए आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार की आधी रात को प्रधान आरक्षक के घर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गत 21 दिसंबर को दिवाकर द्विवेदी और शैलेंद्र तिवारी के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी। इस दौरान केवल एक पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में दिवाकर द्विवेदी के बेटे और भांजे का नाम भी शामिल है। दिवाकर कई बार चौकी पहुंचकर जो लोग इस मारपीट में शामिल नहीं थे, उनके नाम कटवाने की अपील कर रहे थे। एफआईआर से उनके नाम हटाने के लिए प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। दिवाकर द्विवेदी ने इस घटना की शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा से की। इसके बाद लोकायुक्त ने शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को दिवाकर के घर के बाहर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।


लोकायुक्त के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान आरक्षक ने आवेदक से 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.