Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाइक सवार चचेरे भाइयाें काे तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर दाेनाें की माैत
sehore, Two cousins ​​riding  , both died

सीहाेर । इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कोठरी के ब्रिज पर तकनीकि गड़बड़ी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शनिवार काे भी यहां तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आकर दाे चचेरे भाइयाें की माैत हाे गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची अमलाहा चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क पर फैला खून साफ करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं ट्राले को डोडी चौकी पर खड़ा कराया गया है।

 
जानकारी के अनुसार अमलाहा चौकी के तहत आने वाले ग्राम कोठरी में सुबह 11.30 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रही ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाई अजय वर्मा पुत्र घासीराम 22 वर्ष और विनय वर्मा पुत्र ज्ञानचंद 24 वर्ष निवासी कोठरी को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर चारों तरफ खून फैल गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या पर लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना मिलने पर अमलाहा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
अमलाहा चौकी प्रभारी ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रहे ट्राले ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। ट्राले को पकड़कर डोडी चौकी पर खड़ा कराया गया है, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.