Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में लेफ्ट-राजद ने राेकी ट्रेनें
patna, Left-RJD, stopped trains
पटना। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 13 दिन से चल रहा है। पुन: परीक्षा की मांग को लेकर यह अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानाें पर ट्रेनाें काे राेक दिया और सड़क जाम कर

अपना विराेध जताया।

 

साेमवार काे अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों के परिचालन प्रभावित किया है। इंजन पर खड़े होकर छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एग्जाम दोबारा कराने की मांग की। रेलवे ट्रेक पर राजद और लेफ्ट के कार्यकार्ताओं के प्रदर्शन के चलते जयनगर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे तक रुकी रही। दूसरी ओर आरा में बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को 10 मिनट तक रोके रखा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारियों को हटाकर ट्रेन को रवाना किया।

 

छात्र संगठनों ने आरा, बोतिया और समस्तीपुर में सड़क जामकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्तीपुर-पटना रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

 

रविवार को अभ्यर्थियों को समर्थन देने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर धरनास्थल पर पहुंचे थे। इससे पहले निर्दलीय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और तेजस्वी भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने धरनास्थल पर जा चुके हैं। आज पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल से मुलाकात की और कैंडिडेट्स की मांगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उसको लेकर बात की गई। राज्यपाल ने डीएम और एसपी को बुलाया है। उन्होंने बीपीएससी चेयरमैन से भी बात की है। इन सबके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने छात्रों के इस आंदोलन को सपोर्ट किया है और बिहार सरकार पर आंदोलन को बर्बर तरीके से कुचलने का आरोप लगाया है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.