Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का किया पूजन
ujjain, Defense Minister , worshiped Lord Mahakal
उज्जैन । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली, तरक्की और उन्नति के लिए मंगल कामना की।
 
रक्षा मंत्री सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर स्थित महू कैंट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भारतीय सेना के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद रात्रि विश्राम भी महू में ही किया। अपने प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा की। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। राजनाथ सिंह ने गर्भगृह में पूजन के बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।
 
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुआ। रक्षा मंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने भी महाकाल का जल अभिषेक किया। पूजन के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
 
रक्षा मंत्री  का उज्जैन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने अगुवानी कर स्वागत किया-
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को महू कैंट के वायुसेना के हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी अगुवानी कर स्वागत किया गया।
 
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुँवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुँवर उपस्थित थे।
MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.