Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश और छत्तीसगढ़ के लिए साल 2024 उपलब्धियों भरा रहा है : उप-मुख्यमंत्री साव
raipur,   country and Chhattisgarh,  Deputy Chief Minister Sao

रायपुर । उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में आज साेमवार काे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, देश और छत्तीसगढ़ के लिए साल 2024 उपलब्धियों भरा रहा है। इस साल एक तरफ जहां विकसित भारत के निर्माण की नींव रखी है। वहीं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे के संकल्प के साथ पृष्ठभूमि तैयार की है।

 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने, प्रधानमंत्री मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में जो विकास का पहिया थम गया था, और उस विकास के पहिए को ट्रैक पर लाकर आगे बढ़ाने का काम हुआ है। इससे प्रदेश में उत्साह और उमंग का माहौल है। हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगी। प्रदेशवासियों को आने वाले नए वर्ष की बधाई देता हूं।

 

बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर कांग्रेस उत्साहित है। इस सवाल पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के समय भी उत्साहित थी, क्या हश्र हुआ, यह सभी जानते है। कांग्रेस को मुगालते में रहने की आदत है। जनता पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण चुनाव की तरह आशीर्वाद देगी।

 

 

 

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.