Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सेना के संयुक्त अभियान में भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद
imphal,   arms and ammunition, Indian Army
इंफाल । भारतीय सेना, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियानों में मणिपुर के पहाड़ी और मैदानी इलाकों से भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद हुई है। ये अभियान इंफाल ईस्ट, टेंगनौपाल, यांगियांगपोकी और चुराचांदपुर जिलों में चलाए गए।

 

भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम (कोलकाता) की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि 23 दिसंबर 2024 को इंफाल ईस्ट जिले के नगारियन हिल क्षेत्र में हथियारों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक हल्की मशीन गन, 12 बोर सिंगल बैरल गन, नौ एमएम पिस्तौल, दो ट्यूब लॉन्चर, विस्फोटक, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

 

टेंगनौपाल जिले में बड़ी सफलता
27 दिसंबर 2024 को टेंगनौपाल जिले में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर .303 राइफल, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और ग्रेनेड बरामद किए। इसके साथ ही एनएच-102 के समीप तीन ठिकानों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया गया।

 

इसी तरह से 27 और 28 दिसंबर 2024 को यांगियांगपोकी की ओर हथियारों की आवाजाही की खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने लामलोंग से यांगियांगपोकी सड़क पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया। तलाशी के दौरान दो वाहनों से दो डबल बैरल और एक सिंगल बोर राइफल बरामद हुई।



चुराचांदपुर जिले में कार्रवाई
27 दिसंबर 2024 को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के के. लहांगनोम वांगखो गांव में एनएच-2 के पास एक निर्माणाधीन ठिकाने को नष्ट कर दिया। यह ठिकाना असामाजिक तत्वों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता था। इसके बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 

इन सफल अभियानों के तहत हथियारों और युद्ध सामग्री की बरामदगी भारतीय सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाती है। ये अभियान मणिपुर क्षेत्र की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं।
MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.