Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस ने जताई पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा की हत्या की आशंका
bhopal, Congress expressed apprehension ,Saurabh Sharma

भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास से मिले करोड़ों रुपये के सोना चांदी और कैश से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा की जान को खतरा बताते हुए उसे सुरक्षा देने की मांग की है। पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा जब आएगा तो कई राज खुलकर सामने आएंगे। यही राजदार उसकी हत्या करवा सकते हैं।

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साेमवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरटीओ के पूर्व आरक्षण सौरभ शर्मा कांड में जिस तरह की तस्वीर सामने आ रही है, उससे प्रतीत होता है कि सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह बात मैंने पहली भी कही है, क्योंकि जब भी वह सामने आयेगा, कई लोगों के चेहरे बेनकाब हो जायेंगे। इसलिए सरकार को सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी कर उसे सुरक्षा देना चाहिए और भ्रष्टाचार के सच को सामने लाना चाहिए, सारे राज प्रदेश की जनता के सामने लाना चाहिए, क्योंकि सौरभ शर्मा का वकील भी सौरभ शर्मा के एनकाउंटर की आशंका जता चुके हैं।
 
जीतू पटवारी ने आराेप लगाते हुए कहा कि एक आरक्षक के पास इतना पैसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल जो परिवहन मंत्री रहे और अधिकारी रहे ये उनका पैसा है। सरकार ने सौरभ शर्मा को बचाने के लिए लोकायुक्त के जरिए सबूत मिटवाए। पीसीसी चीफ ने कहा कि लोकायुक्त ने सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की है।
 
किसानाें और दलिताें के मुद्दे पर सरकार काे घेरा
जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों से कहा था कि धान के 31 साै और गेहूं का 27 साै रूपये समर्थन मूल्य देंगे, लेकिन भाजपा किसानों को झूठ परोसती हैं, आने वाले समय धान खरीदी आयेगी तो में मैं स्वयं मंडियों में जाकर किसानों से मिलूंगा और सरकार के झूठे चेहरे को बेनकाब करने की कोशिश करूंगा।
 
26 जनवरी को एमपी में जुटेंगे कांग्रेस के बड़े नेता
वहीं दलित अत्याचार काे लेकर जीतू ने कहा कि हाल ही में देवास में दलित की हत्या पर सरकार मौन है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है, देवास में कल एक बेटे की हत्या कर दी गई, एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं कि दलित-आदिवासी बहनें लगभग पिछले तीन-चार साल में पांच लाख बहनें गायब हो गई हैं। दलिताें पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा को लेकर, संविधान के संकल्प के साथ महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप ‘जय भीम-जय संविधान-जय बापू’ महू में बड़ा आयोजन किया जायेगा। जिसमें अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सभी सीडब्लूसी मेंबर समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
 
 

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.