Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपालः मेट्रो के लिए 29 दुकानों पर चली जेसीबी
 Bhopal, JCB demolished , shops for Metro
भोपाल । राजधानी भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज के लिए सोमवार को 29 दुकानों पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी चलाकर जमींदोज किया। यहां अल्पना तिराहे से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 तक यह कार्रवाई की गई। यहां कुल 40 दुकानों के साथ- साथ ईरानी डेरा के आसपास से करीब 30 अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।


कार्रवाई के बीच विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के विस्थापन की मांग उठाई। कार्रवाई से नाराज व्यापारियों का आरोप है कि मामले में हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। जिला प्रशासन उन्हें विस्थापित करें और उचित मुआवजा दें, ताकि वे परिवार का भरण-पोषण और व्यापार कर सके।


बताया जा रहा है कि मेट्रो का दूसरा फेज सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 किलोमीटर का है। यह काम भी दो हिस्से में होगा। दोनों पर कुल 1540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ताकि सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। कुछ दिन पहले पुल बोगदा से पक्की दुकानें हटाई गई थीं। वहीं, सोमवार को रेलवे स्टेशन के आसपास कार्रवाई की गई।


प्लेटफॉर्म नंबर-6 के सामने स्थित नर्मदा आइस फैक्ट्री के भूखंड पर 40 दुकानें थीं, जहां व्यापारी पिछले 50 वर्ष से व्यापार कर रहे थे। इन दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई है। जिन दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया था, उनका सामान जब्त कर लिया गया। कुछ दुकानदारों ने अपना सामान रोड पर ही रख लिया। दुकानदारों ने कोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कहीं, लेकिन अफसरों ने एक न सुनी और कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान एसडीएम दीपक पांडे की मौजूदगी में करीब 100 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई, ताकि कोई हंगामा हो तो सख्ती से निपटा जा सके। निगम की जेसीबी की मदद से दुकानें तोड़ी गई। इन दुकानों में रेलवे टिकट घर, स्टेशनरी, होटल आदि सामान बेचा जाता था। एसडीएम पांडे ने बताया, दुकानदारों को नियमानुसार राशि दी जाएगी। मौके पर पहुंचे विधायक अकील ने अधिकारियों से आग्रह किया कि दुकानदारों को विस्थापित वाली सुविधाएं दी जाए। दुकानें बनाकर दें, ताकि वे अपना व्यापार कर सके। विधायक ने कहा कि भोपाल में विकास कार्य में बाधा कोई भी उत्पन्न नहीं कर रहा है और न कोई भी मेट्रो ट्रेन के खिलाफ है, लेकिन जो दुकानदार हैं, उन्हें हटाने से पहले उनके दस्तावेज चेक किए जाते। एसडीएम पांडे ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों तक यह मांग पहुंचाएंगे।

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.