Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भाजपा हमलावर
new delhi, BJP attacks ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस-भाजपा के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच सोमवार को एक और राजनीतिक विवाद उभरकर सामने आया, जब भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वियतनाम की यात्रा की आलाेचना की। भाजपा के आराेप पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह डाॅ. सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर केंद्र सरकार के कुप्रबंधन से ध्यान हटाने का प्रयास है।

 

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इस मामले को उठाया। अमित मालवीय ने कहा, "जब देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।" अमित मालवीय ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का संदर्भ देते हुए आगे आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस का सिखों के प्रति शत्रुता का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, "यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।"

 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने "एलओपी" का मतलब लीडर आफ पर्यटन और लीडर आफ पार्टी बना रखा है। आज जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। ऐसे समय में मीडिया के माध्यम से पता चला है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी देश में रहकर शोक प्रकट करने की बजाय पर्यटन और पार्टी करने के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 26/11 मुंबई हमले के समय भी समाचार पत्रों में खबरें आयी थीं कि उस पूरी रात राहुल गांधी नाच गाना पार्टी कर रहे थे। उन्हें मनमोहन सिंह के प्रति कोई दिली सम्मान नहीं है, बस उनके निधन पर सियासत करनी है।

 

भाजपा के इस आराेप पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद मणिकम टैगोर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पर "भटकाव की राजनीति" करने का आरोप लगाया। टैगोर ने इसे 'विचलन' की राजनीति करार देते हुए कहा, "जिस तरह से मोदी ने डॉ. साहब को यमुना तट पर दाह संस्कार के लिए जगह देने से इनकार किया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को किनारे लगाया, वह शर्मनाक है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो उन्हें इससे क्या परेशानी है।" और अंत में उन्होंने कहा, "नए साल में स्वस्थ हो जाओ।"

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

 

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.