Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
हरिद्वार में संध्या आरती तक साढ़े छह लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
haridwar,   took a dip, Ganga
हरिद्वार । सोमवती अमावस्या पर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार संध्या आरती तक हरिद्वार में साढ़े छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्ध्य देकर और दान पुण्य कर परिजनों के लिए मंगलकामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट और प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पितरों के निमित्त पिंड दान और तर्पण आदि कर्म भी संपन्न किए। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा और यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए थे। साल की अंतिम सोमवती अमावस्या पर भीषण ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। घाटों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
 
पौराणिक नारायणी शिला मंदिर के प्रमुख तीर्थ पुरोहित पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को होने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या का महत्व है लेकिन सोमवती अमावस्या को विशेष पुण्य फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सैकड़ों अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या को पितरों के निमित पूजा करने और तर्पण आदि देने से जीवन में सुख और शांति आती है।
MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.