Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खम्भा फोड़कर भगवान सिर्फ सनातन धर्म में आ सकते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ujjain,  Sanatan Dharma , Dr. Yadav
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में बैरवा दिवस पर आयोजित वाहन रैली से पहले तीन बत्ती चौराहे पर आमसभा में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर संत बालीनाथ की प्रतिमा पर मालार्पण कर सभा को संबोधित किया। उन्होंने बैरवा समाज की देश और प्रदेश में अहम भूमिका बताते हुए सनातन धर्म की विशेषता बताई। उन्होंने कहा कि संक्रांति पर बहनों को चूड़ा भेजूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों के एक ही देवता हैं और वे उसी में इतराते और नाटक करते रहते हैं। हमारे यहां 33 करोड़ देवी देवता हैं। जिसको चाहो उसको मानो। खम्भा फोड़कर देवता सिर्फ सनातन धर्म में आ सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने बैरवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान कर उन्हें संत बाली नाथ की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली के दिन लक्ष्मी का पाना नहीं मिले तो कमल का फूल लाकर पूजन कर लो तो लक्ष्मी जी का पूजन हो जाता है, लेकिन अपने अपने दल की निष्ठा बनी रहे। ये प्रेम भाव बना रहना चाहिए।


कार्यक्रम के बाद बैरवा समाज ने रैली निकाली। रैली तीन बत्ती चौराहा, हरि फाटक, गोपाल मंदिर होते हुए फ्रीगंज पहुंची और किशन पूरा में रैली का समापन हुआ। आयोजन समिति सदस्य दिनेश जाटवा ने बताया कि सुबह 6 बजे बागपुरा मंदिर से प्रभातफेरी भी निकाली गई। वहीं, एक जनवरी को तीन बत्ती चौराहा स्थित संत बालीनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष समाजजनों द्वारा महाआरती की जाएगी।

 

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.