Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा.   प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.   \'मेक इन इंडिया\' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला.   महाकुंभ का भव्य शुभारंभ संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब.   अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग पर किया पलटवार.   महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन .   प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   प्रवीण कक्कड़ को मिलेगा शिवना कृति सम्मान .   गोपाल मंदिर में शादी के आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई.   मंत्री के बयान के विरोध में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर .   सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी.   छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म.   डिवाइडर से टकराई बुलेट एक की मौत.   आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवानाें से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा.   लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय.   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.  
उज्जैन को मूर्तिशिल्प का केन्द्र बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ.यादव
ujjain,  center of sculpture, Chief Minister Dr. Yadav

उज्जैन। मंगलवार को उज्जैन आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय सभाकक्ष में विक्रमोत्सव-2025 और विक्रम व्यापार मेले के आयोजन की समीक्षा की। उन्होने कहाकि इस बार विक्रम व्यापार मेला भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। व्यापार मेले से अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। उज्जैन को मूर्तिशिल्प का केंद्र बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

डॉ.मोहन यादव ने बैठक में कहाकि सम्राट विक्रमादित्य न्याय, दानशीलता, सुशासन, वीरता की अद्वितीय मिसाल है। वे एक महान शासक थे। उन्होंने न केवल विदेशी आक्रमणकारियों को पराजित कर देश से बाहर किया बल्कि सुशासन के सभी क्षेत्रों में उनका विशेष स्थान रहा है। सम्राट विक्रमादित्य के साहस, पराक्रम और पुरूषार्थ, उनकी कथाएं, उनके द्वारा प्रारंभ किया गया विक्रम संवत, उनके महान इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़े हैं।

 

मध्यप्रदेश सरकार ने सम्राट विक्रमादित्य के विभिन्न आयामों को देश और विदेश के सामने लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया है। सम्राट विक्रमादित्य के विक्रम संवत् के प्रवर्तन के अवसर पर उज्जैन में आने वाले दिनों में भव्य आयोजन किया जाएगा। विक्रमादित्य की न्याय परंपरा पर विश्वविद्यालय में सेमीनार आयोजित किया जाएगा। विक्रम व्यापार मेले में सरकार द्वारा निवेशकों को मंच प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं इन्हें और अधिक विकसित किया जाएगा। उज्जैन में धार्मिक पर्यटकों की संख्या में अत्यंत वृद्धि हुई है। इस बार व्यापार मेले में ऑटो एक्स-पो और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा बैठक में मुख्यमंत्री ने विक्रम व्यापार मेले के आयोजन और विक्रमोत्सव के आयोजन की समीक्षा की।

 

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गत वर्ष आयोजित विक्रम व्यापार मेले के बारे में मूलभूत जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष विक्रम व्यापार मेले के आयोजन के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का चयन किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में विक्रम व्यापार मेले-2025 हेतु स्थल के प्रस्तावित ले-आउट, प्रस्तावित दुकानों की जानकारी और आयोजन के संबंध में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहाकि इस बार के व्यापार मेले में ऑटो एक्स-पो और धार्मिक पर्यटन को भी विशेष बढ़ावा दिया जाएगा। मेले के आयेाजन के पीछे उद्देश्य यह होता है कि सब लोग आपस में मिलें, एक नए जीवन का संकल्प लें और सभी के जीवन में खुशियाँ आएं। उज्जैन को मूर्तिशील्प का केन्द्र बनाएंगे मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि उज्जैन को मूर्तिशील्प का केन्द्र बनाए जाने के लिए भी कार्य किया जाना जरूरी है, इस पर भी कार्य योजना बनाई जाए।

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.