Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुर्शिदाबाद से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
kolkata, Two suspected, terrorists arrested
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुर्शिदाबाद जिले के नवदा थाना क्षेत्र से दो युवकों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सजिबुल इस्लाम (24) और मुस्ताकिम मंडल (26) के रूप में हुई है। दोनों आरोपित नवदा थाना क्षेत्र का निवासी हैं।
 
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने मंगलवार को कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपितों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। विस्तृत जांच के बाद इन्हें विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, सजिबुल इस्लाम और मुस्ताकिम मंडल आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ नवदा थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके संपर्कों और योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके।


एसटीएफ ने इस कार्रवाई को राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। एसपी इंद्रजीत बसु ने कहा कि इस सफलता से आतंकी संगठनों के मंसूबों पर पानी फिरा है और पुलिस आतंकवाद के खिलाफ अपनी सतर्कता जारी रखेगी।
 
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों के नेटवर्क और उनके संपर्कों को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका संबंध किन संगठनों से है और वे किन गतिविधियों में शामिल थे।
 
एसटीएफ की यह कार्रवाई राज्य में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.