Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली चुनाव के लिए मायावती ने बनायी रणनीति
lucknow, Mayawati made strategy ,Delhi elections

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दो दिन पहले दिल्ली में बैठक कर चुनाव की रणनीति भी बना ली है। दिल्ली चुनाव की कमान पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को सौंपी गई है।

 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बसपा भी पूरी ताकत के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।

 

उन्हाेंने बताया कि दिल्ली चुनाव के दौरान राजनीतिक दल बड़ी रैलियां और कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहीं बसपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और कांग्रेस और भाजपा के कारनामों के बारे में बताते हुए बसपा की नीतियों से अवगत कराएंगे। जनता काे आश्वस्त करेंगे कि बसपा की सरकार बनने पर दलितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

 

 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हुई बैठक में पार्टी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया है। दिल्ली चुनाव की कमान पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को मिली है। पांच जनवरी के वे दिल्ली कोंडली स्थित अम्बेडकर पार्क में जनसभा करने जा रहे हैं।

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.