Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भीषण सड़क हादसा दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत
sehdol,Horrific road accident ,two brothers died
शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल-रीवा हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हाे गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। सगे भाइयों की मौके पर मौत हाे गई थी, जबकि इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बाइक चालक की भी मौत हो गई। ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तीनों शवों का आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
जानकारी अनुसार हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उफरी गांव में गुरुवार देर रात का है। ब्यौहारी पुलिस ने बताया कि दोनों भाई रामकरण (55) और ईश्वरदीन (62) अपने साथी बाइक चालक संतोष सिंह सभी निवासी बड़ी गिरुई के साथ बाइक में सवार होकर बाजार से लाैटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरे को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संतोष सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया था, जिसने शुक्रवार सुबह ईलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार किसी महिला मजिस्ट्रेट की थी, जाे टक्कर मारकर मौके से भाग गई। हालांकि वाहन किसी महिला मजिस्ट्रेट का है या नहीं अभी इसकी पुष्टि ब्यौहारी पुलिस ने नहीं की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह से तीनों शवों के पाेस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पाेस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।
 
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना तत्काल 108 एम्बुलेंस को दी गई थी। लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण दोनों व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
 
 
 
MadhyaBharat 3 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.