Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना- धौलपुर के बीच काेहरे के चलते ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
morena, Truck crashed ,Morena-Dholpur

मुरैना । धाैलपुर जा रहा तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड कंपनी का ट्रक शुक्रवार सुबह मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। घने काेहरे के चलते ट्रक एक दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की दोनों टांगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मुरैना पहुुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक का ड्रायवर सुरक्षित है।

 
जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड कंपनी का ट्रक क्रमांक एचआर 38 एडी 4200 चेन्नई से चंडीगढ़ जा रहा था। ट्रक को उत्तर प्रदेश का रहने वाला चालक रवि यादव चला रहा था, उसी के साथ ट्रक के केबिन में ट्रक का क्लीनर विकेश सिंह सो रहा था। शुक्रवार सुबह ट्रक ग्वालियर से बाईपास हाेते हुए धौलपुर के लिए जा रहा था, इसी बीच धौलपुर- मुरैना के बीच में घना कोहरा होने के कारण ट्रक आगे जा रहे एक दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर हाेते ही जाेर का झटका लगा जिससे केबिन में सो रहा क्लीनर झटके के कारण नीचे गिर पड़ा और उसके दोनों पैर केबिन में फंस गए और कट गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक रवि यादव ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। फोन करने के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। जिला अस्पताल मुरैना में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने घायल क्लीनर के दोनों पैरों का प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में ट्रक चालक रवि यादव को मामूली चोट आई हैं। उसके चेहरे तथा पेट में चोट आई है। ट्रक चालक रवि यादव ने बताया कि कोहरे की वजह से सामने चल रहा है ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से उसकी गाड़ी सामने वाली गाड़ी से टकरा गई और यह हादसा घटित हो गया।

 

MadhyaBharat 3 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.