Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हुजूर विधानसभा के बेहटा गांव में विधायक बोट रेस का आयोजन
bhopal,MLA boat race, Huzur assembly constituency

भोपाल । हुजूर विधानसभा के संत नगर स्थित बेहटा गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी विधायक बोट रेस का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर साल केवट समाज के महान समाजसेवी स्वर्गीय कन्छेदीलाल केवट की स्मृति में किया जाता है। जिसमें विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। चौथे साल में शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 'सीनियर बोट रेस, कश्ती रेस व जूनियर बोट रेस' इन तीन श्रेणियों में आयोजित की गई। सीनियर कैटेगरी व कश्ती रेस में प्रथम पुरस्कार टीवीएस राईडर बाइक रखी गई, वहीं जूनियर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार का रखा गया। सीनियर बोट रेस में प्रथम पुरस्कार बाबू मांझी, आकाश चौहान को प्राप्त हुआ व कश्ती रेस में अजय मांझी, कृष्णा मांझी को प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर बोट रेस में प्रथम पुरस्कार प्रयांश मांझी, संजय मांझी को प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभाओं को विधायक रामेश्वर शर्मा ने बधाई दी।

 
 
विधायक बोट रेस के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल में सबसे बड़ी यदि कोई बोट रेस होती है तो वह बोट क्लब पर नहीं बल्कि बेहटा गांव में भाई रामू केवट के द्वारा होती है। हमारी कोशिश है कि यह बोट रेस धीरे-धीरे और व्यापक और वृहद हो। सबसे बड़ी बात है यह कि हमारे वह लड़के जो मेहनत करते हैं, 12 महीने नाव के साथ तालाब में दौड़ते हैं। जब भोपाल में अति वर्षा होती है, पूरे भोपाल में पानी भर जाता है, तो उस समय लोगों को बचाने के लिए कोई और नहीं आता यह बोट क्लब के ही मेरे साथी आते हैं। तब यही लोग हमारे शहर को बचाने का भी काम करते हैं। मैं आयोजन के लिए सभी को बधाई देता हूँ साथ ही प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ भी देता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मैं आप सभी से एक आग्रह करना चाहता हूँ कि आज हमारा हिंदुस्तान ताकतवर हो रहा है, राम की महिमा ताकतवर हो रही है, केवट का भी संकल्प ताकतवर हो रहा है। इसलिए हमें राम और राष्ट्र की महिमा को और अधिक बढ़ाना है।
MadhyaBharat 4 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.