Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
किश्तवाड़ में खाई में गिरा वाहन चार की मौत व दो लापता
jammu, Vehicle fell, Kishtwar

जम्मू । किश्तवाड़ जिले के पाडर के मस्सु क्षेत्र में रविवार सुबह एक टिप्पर वाहन गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की माैत हाे गई है।इस वाहन में सवार दाे लाेग अभी लापता हैं। पुलिस माैके पर पहुंच गई है और लापता दाेनाें लाेगाें काे पास में बह रह रही नदी में खाेजा जा रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री

जितेन्द्र सिंह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया और क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर से दुर्घटना की जानकारी ली है।
 

बताया जा रहा है कि एक टिप्पर वाहन से छह लोग एक कंपनी के प्रोजैक्ट साइट पाेद्दार से मस्सु की ओर जा रहे थे। मस्सु क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित हाेकर गहरी खाई में जा गिर गया।खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में वाहन सवार चार लाेगाें की माैत हाे गई। हादसे की जानकारी पाकर स्थानीय लाेग मौके पर पहुंचे और चार लाेगाें के शवाें को निकाला। इस दुर्घटना में दो लोग अन्य अभी लापता बताये जा रहे हैं। संभवता दुर्घटनास्थल के पास बह रही नदी में लापता लाेगाें के बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

 

इस दुर्घटना काे लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से इस मामले पर बात की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

MadhyaBharat 5 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.